Saturday, August 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखेत बटाई विवाद में हुई थी जगजीवन पाल की हत्या, पुलिस ने...

खेत बटाई विवाद में हुई थी जगजीवन पाल की हत्या, पुलिस ने 60 घंटे में किया खुलासा

अयोध्या। थाना बाबा बाजार अंतर्गत ग्राम कलापुर मजरे रेछ में खेत की बटाई को लेकर हुए विवाद में जगजीवन पाल की हत्या हुई थी। घटना का 60 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 18/19 जून 2025 के रात की है। 19 जून की सुबह करीब 8ः30 बजे स्थानीय थाना पुलिस को सूचना मिली कि जगजीवन पाल का शव उनके मकान के भीतर हैण्डपम्प के पास पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 21 जून को हत्यारोपी जागोराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि खेत बटाई को लेकर उसका मृतक से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments