Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहर पात्र नागरिक को मतदाता बनाने का संकल्प, बूथों पर पहुंचे विधायक...

हर पात्र नागरिक को मतदाता बनाने का संकल्प, बूथों पर पहुंचे विधायक वेद गुप्ता


◆ कोई पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना बूथ समिति की जिम्मेदारी- वेद प्रकाश गुप्ता


अयोध्या। विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने महानगर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नेताओं ने तुलसी कन्या इंटर कालेज, लक्ष्मण बाल विद्या मंदिर, मधूसूदन विद्या मंदिर, तथा ग्राम पंचायत अजना के बूथों का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने बीएलए-2, बूथ अध्यक्षों एवं अन्य कार्यकर्ताओं से पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी ली । विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता को घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। 16 दिसम्बर से प्रारम्भ होने वाले विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस चरण में एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना बूथ समिति की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बूथ स्तर के पदाधिकारी हर घर तक पहुंच बनाएं और मतदाता सूची की शुद्धता पर विशेष ध्यान दें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि बोगस मतदाताओं, फर्जी नामों तथा दो स्थानों से मतदाता बने लोगों की पहचान कर समय रहते उनका निराकरण कराया जाए, जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी हर पात्र नागरिक को उसका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही इस अभियान की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही शत-प्रतिशत शुद्ध मतदाता सूची तैयार हो सकेगी।

भ्रमण के दौरान संजय शुक्ला, मुकेश तिवारी, विनय जायसवाल, विनोद श्रीवास्तव, बालकष्ण वैश्य, अरविंद सिंह, रमेश वर्मा, दीपक सिंह, अश्वनी गुप्ता, रमेश पाण्डेय, परमानंद मिश्र, प्रदीप यादव सहित अन्य पदाधकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments