◆ दिल्ली में चल रहे आन्दोलन को लेकर आप के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने रखा अपना पक्ष
◆ आन्दोलन के पहले व बाद में सरकार की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल
अयोध्या। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने दिल्ली में चल रहे आन्दोलन के सन्दर्भ में अयोध्या समाचार प्रतिनिधि से विस्तार से वार्ता किया। उन्होने हर सवाल का जवाब दिया। आन्दोलन के पहले व बाद में सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि देश में काबिल की कमी है। शिक्षामंत्री को हटाइए, दूसरे को लाइए।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि छात्रों को राजनैतिक पार्टियों का पूरा समर्थन है। वह युवा है। नई जेनजी बच्चे है। उनको विपक्षी दल के सभी नेता ने समर्थन दिया है, क्योंकि उनकी जायज मांग है। धर्मेन्द प्रधान का इस्तीफा होना चहिए। उन्होंने दावा किया कि नीट की परीक्षा में 22 बच्चों ने सुसाइड किया है। जिसके बच्चों ने सुसाइड किया है। उनके मां बाप पर क्या बीतती होगी।
उन्होंने कहा कि यह आन्दोलन एक दिन से चल नही रहा है। एक महीने हो गए है। आप चाहते तो उनसे संवाद कर सकते थे। एक टीम बनाकर छात्रों के पास भेज सकते थे। उसके बाद सोनम वांगचुक भी 20 दिन धरने पर बैठे, तब भी आप संवाद कर सकते थे।
उन्होंने कहा कि इस आन्दोलन का नेतृत्व सीजेपी के फाउन्डर मेम्बर अभिजीत दीपके कर रहे है। सोनम वांगुचक एक सोशलिस्ट है। साईन्सटिस्ट भी है। नीट की परीक्षा पर जवाबदेही बननी चाहिए। धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। जो व्यक्ति एक नीट की परीक्षा कायदे से नहीं करा सकता है। सरकार में बैठे लोग इसे कैसे चला रहे है। अपने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं ले रहे है। इनको हटाइए दूसरे को लाइए। काबिल लोगो की देश में कमी है क्या।
उन्होंने कहा कि आन्दोलन को हिंसात्मक पुलिस ने किया। छात्रों ने हिंसा नहीं किया। छात्र शांतिपूर्ण ढंग से संसद मार्च कर रहे थे। वहां जा रहे थे। पुलिस ने बर्बरता के साथ लाठी चलाई है। सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो चल रहा है। आंसू गैस के गोले दागे गए। यह सब अधिकार किसने दिया। वह शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे। आप पहले उसने संवाद कर लेते। आप लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रहे है। यह संविधान ऐसे नहीं चलेगा। संविधान बाबा साहब से चलेगा। उन्होंने बताया कि आमआदमी पार्टी का इस आन्दोलन को खुला समर्थन है। अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार छात्रों को छुड़ा रहे है।