Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनपदवासियों को भारत जोड़ो यात्रा का आमंत्रण- अमित कुमार वर्मा

जनपदवासियों को भारत जोड़ो यात्रा का आमंत्रण- अमित कुमार वर्मा

अंबेडकर नगर। उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने जनपद के सम्मानित जनता को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया है और मंहगाई बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ बुलंद आंदोलन का साक्षी होने की अपील की है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा कांग्रेसजनों को आमंत्रण पत्र सौंपते हुए यह उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा ने आज 108 दिन पूरे करते हुए तीन हजार किलोमीटर दूरी तय कर सामाजिक समरसता फैला रही है जिसके दबाव में आकर मोदी सरकार को सेना के सम्मानित जवानों के लिए वन रैंक वन पेंशन देने तथा 80 करोड़ गरीब जनता को एक साल के लिए मुफ्त राशन योजना बढ़ानी पड़ी। अमित वर्मा ने कहा कि जिले से हजारों की संख्या में जनता भारत जोड़ो यात्रा में भागीदारी करेगी और मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी खत्म करने के आंदोलन की गवाह बनेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी  ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी, राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल,उप्र कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी की ओर से भारतजोड़ो यात्रा का आमंत्रण लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने हाजी मो कलीम, कृष्ण दत्त सिंह, यदुनाथ दूबे, श्रीधर पांडेय, रमेशचंद तिवारी सहित सम्मानित जनता को आमंत्रण पत्र देकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने का आवाहन किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने समस्त कांग्रेसजनों से आवाहन किया है कि कार्यालय से अपने क्षेत्र की सम्मानित जनता का आमंत्रण कार्ड प्राप्त कर लें और साथियों के साथ उनके घर पहुंचकर मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों, महिलाओं पर अत्याचार के खिलाफ न्याय की बुलंद आवाज बनने के लिये यात्रा में शामिल होने का विनम्र अनुरोध करें।

इस दौरान प्रमुख रूप से मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ,पीसीसी सदस्य संजय तिवारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सोशल मीडिया, पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू,अफरोज आलम बेग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू,ब्लाक अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी, नगर अध्यक्ष राजेश प्रजापति, हाजी कलीम,हाजी मो सलीम मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments