Monday, May 20, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकविता संग्रह चाक पे माटी सा मन पुस्तक के विमोचन पर हुई...

कविता संग्रह चाक पे माटी सा मन पुस्तक के विमोचन पर हुई चर्चा

Ayodhya Samachar

अयोध्या । जनवादी लेखक संघ जिला कमेटी अयोध्या की बैठक जिलासचिव डाक्टर विशाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता व सदस्य सत्यभान सिंह जनवादी के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा गरिमा सिंह द्वारा लिखी कविता संग्रह चाक पे माटी सा मन पुस्तक का विमोचन और परिचर्चा तथा संगठन को आगे बढाने पर रहा।
बैठक को सम्बोधित करते हुए डाक्टर विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि लेखकों व कवियों को मजबूती के साथ लेखनी पर ध्यान देने की चाहिए। समाज को लेखनी के माध्यम से एक बेहतर समाज निर्माण के लिये लिखना चाहिए। आज जरूरत सही बात आम जनता के बीच में जाना है। तमाम प्रगतिशील लोगों को संगठन को जोड़ने की जिम्मेदारी हम सब लोगों की है। निरंतर रचनात्मक कार्यो में लगे रहना होगा। वरिष्ठ सदस्य व गजल गायिका व लेखिका उष्मा वर्मा ने कहा कि “चाक पे माटी सा मन“ एक बेहतरीन कविता संग्रह है। इसी तरह गरिमा सिंह प्रगतिशील कविताये व कहानी लिखते रहना होगा। जिससे समाज मे एक अच्छा सन्देश जाए।और हमेश आम जनता की आवाज बनकर लिखना चाहिए।और सहित्य से हमेशा समाज को नई दिशा मिलती रही है।
संगठन के सदस्य सत्यभान सिंह जनवादी ने कहा कि “चाक पे माटी सा मन“शीर्षक ही पुरानी पीढ़ियों की याद ताजा करता है।इसका विमोचन बड़ी ही धूमधाम से 8 जनवरी को 12 बजे एक निजी होटल में किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। मुख्यातिथि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर नलिन रंजन सिंह होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ हिंदी लेखक व कहानीकार स्वप्निल श्रीवास्तव करेंगे। वक्तागण वरिष्ठ आलोचक डाक्टर रघुवंशमणि, वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह, अंग्रेजी लेखिका पूनम सूद, गजल लेखिका उष्मा वर्मा, संगठन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद इशहाक, लेखक कॉम आर डी आनंद मुख्यरूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में अखिलेश सिंह, धीरज द्विवेदी, गरिमा सिंह ,बृजेश मौर्या, मौजूद रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments