Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंतरजनपदीय लूट गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, नगदी, तमंचा व दो कारें...

अंतरजनपदीय लूट गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार, नगदी, तमंचा व दो कारें बरामद

अंबेडकरनगर। जिले में लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जहांगीरगंज, जलालपुर व स्वाट/सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतरजनपदीय शातिर लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट के पांच लाख 45 हजार नगद, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, लूट का बैग तथा घटना में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं।


11 अप्रैल को हुई थी लूट


पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को वादी मो. रईस निवासी नेवारी दूराजपुर थाना जहांगीरगंज व सहवादी मो. जलाल निवासी मुंडेरा थाना हंसवर ने तहरीर दी थी कि अज्ञात बदमाशों ने स्विफ्ट कार से आकर कट्टे के बट से हमला कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। मामले में थाना जहांगीरगंज पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।


तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में टीम गठित कर छानबीन शुरू की गई। घटनास्थल के निरीक्षण, साक्ष्य संकलन व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तिलकटांडा पुल के पास घेराबंदी कर छह आरोपियों को दबोच लिया।


सगे भाई ने रची थी साजिश


पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, सहवादी मो. जलाल के सगे भाई मो. शाहिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी और योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। जांच में उसकी मुख्य भूमिका सामने आई है।


ये हुए गिरफ्तार


गिरफ्तार आरोपियों में अरमान उर्फ छोटू आजमगढ़, मो. शाहिद अंबेडकरनगर, शिवनंदन यादव आजमगढ़, मनीष वर्मा आजमगढ़, आयुष वर्मा अंबेडकरनगर व अभिषेक यादव आजमगढ़ शामिल हैं।


बरामदगी


पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹5,45,000 नगद, एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक स्विफ्ट कार , एक अर्टिगा कार और लूट का बैग बरामद किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments