Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या वृद्ध महिलाओं से छिनैती करने वाला अंतर्जनपदीय गिरोह अरेस्ट , लूटा गया...

वृद्ध महिलाओं से छिनैती करने वाला अंतर्जनपदीय गिरोह अरेस्ट , लूटा गया सामान बरामद

0

अयोध्या। जनपद की कोतवाली रूदौली पुलिस ने हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर लूट व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान बरामद किया है। क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए घटनाओं का खुलासा किया।

गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश उर्फ अभिलेश उर्फ धुनधुन (34) पुत्र कल्लू निवासी ग्राम बिरौली थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी तथा नईम अहमद (40) पुत्र मो. अहमद निवासी ग्राम बिरौली थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अलग-अलग तिथियों में तीन वारदातों को अंजाम दिया। 19 जनवरी 2026 को थाना बाबा बाजार क्षेत्र में 85 वर्षीय महिला से नाक का बूंदा छीन लिया गया। 31 जनवरी 2026 को थाना कोठी (जनपद बाराबंकी) क्षेत्र में 75 वर्षीय महिला से पर्स व गले की मटर माला धोखाधड़ी से ले ली गई। 14 फरवरी 2026 को कोतवाली रूदौली क्षेत्र के ग्राम भेलसर में 75 वर्षीय महिला से नाक का बूंदा छीना गया। तीनों मामलों में संबंधित थानों पर मुकदमे दर्ज थे।

आरोपियों के पास से  2 नाक के बूंदे, एक मटर माला पीली धातु, मोटर साईकिल सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया कि आरोपी पुरानी मोटरसाइकिल में फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर चलते थे। वृद्ध महिलाओं को सूनसान स्थानों पर निशाना बनाते थे। आरोपियों पर पूर्व में भी लूट, जुआ अधिनियम तथा अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version