Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या24 ई-रिक्शा बैटरियों संग अन्तरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार

24 ई-रिक्शा बैटरियों संग अन्तरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 4 शातिर गिरफ्तार


अयोध्या। थाना महराजगंज पुलिस ने अन्तरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 24 चोरी की गई ई-रिक्शा बैटरियों के साथ चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो चारपहिया वाहन, फर्जी नम्बर प्लेट व नकदी भी बरामद की है। यह कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से संभव हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक/थाना प्रभारी शशि प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने रविवार की शाम टंडौली क्रॉसिंग दिलासीगंज मार्ग नहर के पास दबिश दी। इस दौरान गैंग के चार सदस्यों को चोरी की बैटरियों सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों  में संदीप दीक्षित व संजू दीक्षित निवासी आशियाना लखनऊ, फहीम निवासी औरंगाबाद खालसा लखनऊ तथा रिजवान खान निवासी सण्डीला, हरदोई शामिल हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह अयोध्या, बाराबंकी, कानपुर, बांदा, लखनऊ समेत कई जिलों में ई-रिक्शा बैटरियों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

बरामदगी में चोरी की गई 24 ई-रिक्शा बैटरियां, वैगन-आर कार, हुंडई औरा, फर्जी नम्बर प्लेट और कुल 2000 रुपये की नकदी शामिल है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार संजू दीक्षित, फहीम और रिजवान खान के खिलाफ लखनऊ, बाराबंकी व बहराइच समेत विभिन्न जिलों में चोरी, लूट और गिरोहबंद गतिविधियों के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में महराजगंज थाना, सर्विलांस और स्वाट की संयुक्त टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments