Tuesday, August 18, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसघन वाहन चेकिंग अभियान जारी, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई


अम्बेडकर नगर। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अकबरपुर नीतीश तिवारी व कोतवाल अकबरपुर श्रीनिवास पांडेय के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।

 जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में यातायात पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया गया। मंगलवार को अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 46 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन से 500 रुपये की शमन शुल्क की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त जनपद मुख्यालय के शहजादपुर, तहसील तिराहा, बस स्टेशन सहित अन्य प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे एवं सार्वजनिक मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं  बीते एक दिसंबर से अब तक कुल 1427 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा चुकी है। इस अवधि में 16 वाहनों से  13 हजार 500 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया है, वहीं गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर पांच वाहनों को सीज किया गया है।

इसके साथ ही नशे की अवस्था में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी सघन जांच की जा रही है। अब तक कुल 790 चालकों की ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की गई, जिसमें कोई भी चालक निर्धारित मानकों के अनुरूप नशे की अवस्था में नहीं पाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments