Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमंशापुर कुटी में पुलिस का सघन पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया...

मंशापुर कुटी में पुलिस का सघन पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अम्बेडकरनगर। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मंशापुर कुटी क्षेत्र में पुलिस ने सघन पैदल गश्त अभियान चलाया। महरुआ थाना के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक भी लिया। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की भी हिदायत दी। अभियान में उपनिरीक्षक बबलू चौधरी, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, धीरज कुमार, प्रमोद शर्मा, दीवान मंगल यादव सहित थाने का स्टाफ मौजूद रहा।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के पैदल गश्त अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments