Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबीमा अभिकर्ता का निधन, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

बीमा अभिकर्ता का निधन, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना

जलालपुर अंबेडकर नगर। लम्बी बीमारी के चलते 50 वर्षीय जीवन बीमा अभिकर्ता की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटका  थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजीरा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता थे और जलालपुर के विकास नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। धीरेंद्र कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई परिजनों द्वारा लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बीते सोमवार की देर रात निधन हो गया। निधन की खबर से क्षेत्र में अशोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार पांडे, गिरीश मिश्रा, ओंकार शर्मा, राम उजागिर चौहान, सुनील कुमार मद्धेशिया, महेंद्र शुक्ला ,दिनेश आदि ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments