Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के निर्देश, दीपोत्सव से पहले घाटों...

विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने के निर्देश, दीपोत्सव से पहले घाटों और परिक्रमा मार्ग होंगे तैयार


अयोध्या। मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम-आईएस फ्लैगशिप प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अगस्त 2025 की रैंकिंग के आधार पर निर्माण कार्यों की स्थिति पर चर्चा हुई।

सीडीओ ने निर्देश दिए कि जिन विभागों या संस्थाओं द्वारा वृक्षारोपण कार्य शेष है, उसे एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को कार्यदायी संस्थाएं संबंधित विभाग को तत्काल हस्तांतरित करें। जिन परियोजनाओं में कई विभाग सम्मिलित हैं, वे आपसी समन्वय बनाकर कार्य की गति बढ़ाएं।

बैठक में धीमी प्रगति वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने कहा कि निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता से समझौता किए बिना कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि घाटों और दीपोत्सव स्थलों पर सभी निर्माण कार्य 30 सितम्बर तक पूर्ण कर निर्माण सामग्री को हटाया जाए। पंचकोसी और चौदह कोसी परिक्रमा मार्गों का कार्य 20 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की सुविधा प्राप्त हो।

समीक्षा बैठक में अयोध्या विकास प्राधिकरण, यूपीपीसीएल, राजकीय निर्माण निगम, राज्य पर्यटन विकास निगम, आवास विकास परिषद, जल निगम नगरीय समेत कई विभागों की योजनाओं की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की गई। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में अधिशासी अभियंता, प्रोजेक्ट मैनेजर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments