Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सीवर लाइन बिछाने में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश

सीवर लाइन बिछाने में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश

0

जनसुनवाईसंभवमें आईं 19 शिकायतें, 13 का हुआ त्वरित निस्तारण


अयोध्या। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम संभव में जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से कुल 19 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें से 13 शिकायतों का महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने मौके पर ही समाधान कराया, जबकि छह प्रकरण गली एवं नाली निर्माण से संबंधित पाए गए, जिनकी जांच कर स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान सीवर लाइन बिछाने के मार्ग में आ रही बाधा का मामला सामने आने पर महापौर ने महाप्रबंधक जलकल को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा कर चिन्हित कमियों को दूर करने के निर्देश भी दिए।

महापौर ने मुख्य मार्गों के साथ-साथ कॉलोनियों और गलियों में नियमित सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा पेयजल संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने की हिदायत अधिकारियों को दी। जनसुनवाई में सड़क, नाली, गली निर्माण, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं सफाई से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं, जिनके समाधान का भरोसा महापौर ने दिया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने नामांतरण एवं जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित प्रकरणों की जांच कर शीघ्र जारी कराने सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, निर्माण खंड के सहायक अभियंता भारत वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version