Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबुजुर्ग की हत्या के मामले में दारोगा व सिपाही निलंबित

बुजुर्ग की हत्या के मामले में दारोगा व सिपाही निलंबित

आलापुर अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक एवं एक कॉन्स्टेबल को पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। बता दें कि दो दिन पूर्व जमीनी विवाद में हुई वृद्ध की हत्या के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने कार्रवाई किया है।राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चांडीपुर में जमीनी विवाद में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो सकी है। घटना के बाद मामले की जानकारी के लिए खुद पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी लिया था और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही थी।आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने हल्के के उपनिरीक्षक विजय यादव और कॉन्स्टेबल लक्ष्मण यादव को निलंबित किया है। इस विषय में क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन कहीं ना कहीं हल्का दरोगा और बिट सिपाही की उदासीनता को देखते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments