Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापंचकोसी और चौदह कोसी मार्ग चौड़ीकरण का निरीक्षण, डीएम ने दिए कार्य...

पंचकोसी और चौदह कोसी मार्ग चौड़ीकरण का निरीक्षण, डीएम ने दिए कार्य में तेजी लाने के निर्देश


अयोध्या। चौदह कोसी तथा पंचकोसी मार्ग के चौड़ीकरण का जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे ने निरीक्षण किया। जनौरा, नाका हनुमानगढ़ी के पास चल रहे चौड़ीकरण व नाला निर्माण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि जिन स्थानों पर सीवर लाइन और पाइप का कार्य रुका हुआ है उसको भी जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। जनौरा के पास ट्रांसफार्मर व खंभे का पोल बीच रास्ते में रखा देखकर उसे शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। सीवर मेन होल का कार्य धीमी गति से पाए जाने पर जल निगम को कार्य में तेजी लाने को कहा। इसके बाद संज्ञान गेस्ट हाउस के पास रोड का कार्य रुका हुआ देखकर अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 3 को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। भीखापुर, आचारी का सगरा व सूर्यकुंड में चल रहे निर्माण कार्यों को देखा। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने हल्कारा का पुरवा के पास चल रहे ओवर ब्रिज व रोड के बारे में जानकारी की तथा कांशीराम कॉलोनी के पास धीमी गति से चल रहे काम को देखकर तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ कारसेवक पुरम के पास चल रहे नाला निर्माण का कार्य देखते हुए उसको भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

        निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर राम प्रकाश तिवारी, एआरओ राजकुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड 3 व 4, एई, जेई तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments