Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशादी समारोह में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत, दो आरोपी...

शादी समारोह में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार


जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर बाजार में एक शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना बीते आठ अप्रैल की रात की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंदीपुर बाजार निवासी अंकुर (25 वर्ष), पुत्र राम प्यारे, रात करीब साढ़े  ग्यारह बजे एक दुकान से गिलास लेने जा रहा था। उसी समय बारात में शामिल कुछ लोगों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमला करने वालों में दूल्हे के परिवार से जुड़े पप्पू उर्फ पवन व नीतीश उर्फ गुलाब, पुत्रगण राम आसरे, निवासी भडूरी पोस्ट मड़ियार थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के अलावा 10-12 अन्य अज्ञात लोग शामिल थे।

हमले में गंभीर रूप से घायल अंकुर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लगभग डेढ़ महीने से इलाज के बाद बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई।

घटना के अगले दिन 9 अप्रैल को मृतक के पिता राम प्यारे की तहरीर पर जैतपुर पुलिस ने नामजद दो आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अब पीड़ित युवक की मौत के बाद मामले को गैर इरादतन हत्या में परिवर्तित कर दिया गया है।

इस संबंध में थाना जैतपुर की प्रभारी निरीक्षक वंदना अग्रहरि ने बताया कि, गैर इरादतन हत्या के मुकदमे में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने न्याय की मांग की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments