अंबेडकर नगर। योगी सरकार भले ही गोवंशों की सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास कर रही हो, लेकिन अकबरपुर नगर पालिका की लापरवाही ने उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अकबरपुर-अयोध्या मुख्य मार्ग स्थित सरदार पेट्रोल पंप के निकट एक गोवंश वाहन की टक्कर से घायल होकर दो दिनों तक सड़क किनारे तड़पता रहा।
