Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोली पर महंगाई की मार, बाजार में नहीं दिख रही भीड़

होली पर महंगाई की मार, बाजार में नहीं दिख रही भीड़

अयोध्या। महंगाई का असर होली के त्यौहार पर साफ दिखाई दे रहा है। बाजार में भीड़ नहीं दिख रही है। वहीं पिछले वर्षो की अपेक्षा इस बार पिचकारी व रंग की दुकानें भी कम दिख रही है। अपेक्षित कमाई न होने के कारण व्यापारी परेशान दिखाई दे रहे है। वहीं होली के बाद व्यापार में और गिरावट आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है।
बढ़ती महंगाई का इस बार होली के त्यौहार पर साफ असर दिखाई दे रहा है। खाने पीने के समानों की खरीदारी में कमी आयी है। ऐसा लग रहा है कि खरीददारी में गिरावट होने की भनक पहले ही व्यापारियों को लग गयी थी। क्योंकि इस बार उस तरह की सजी दुकानें नहीं दिख रही है जैसा कि हर बार दिखाई देती थी। वहीं आटे, मैदा, रिफाईन्ड के साथ अन्य समानों के रेट में बढ़ोत्तरी लोगो को खासा परेशान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments