Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत द्वारा व्यास पूजन कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत द्वारा व्यास पूजन कार्यक्रम का आयोजन

अयोध्या। भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत की ओर से व्यास पूजन कार्यक्रम का आयोजन माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज, रानी बाजार अयोध्या में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन किया गया।
कार्यक्रम में सहकार भारती के जिला महामंत्री पुष्कर दत्त तिवारी ने भारतीय शिक्षण मंडल का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत मंत्री धर्मेन्द्र कुमार पाठक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय टोली सदस्य डॉ. दिलीप सिंह मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता राजेश सिंह प्रांत सह-मंत्री, अवध प्रांत ने गुरु-शिष्य परंपरा पर बात रखते हुए प्राचीन गुरुकुल प्रणाली से लेकर आधुनिक शिक्षा प्रणाली तक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय शिक्षा दर्शन का वर्तमान समय में कैसे उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने भाव मिश्र, सुश्रुत, पाराशर, वराहमिहिर और सुरपाल जैसे विद्वानों के योगदान का उल्लेख करते हुए आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और भारतीय शिक्षा परंपरा को समझने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments