Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरराष्ट्र पहले, हमेशा पहले" थीम पर बड़ौदा आरसेटी पर मनाया गया स्वतंत्रता...

राष्ट्र पहले, हमेशा पहले” थीम पर बड़ौदा आरसेटी पर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अंबेडकर नगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अग्रणी जिला बैंक कार्यालय और बड़ौदा आरसेटी पर एलडीएम विमल कुमार गुप्ता व आरसेटी निदेशक अजय कुमार वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। “राष्ट्र पहले, हमेशा पहले” थीम पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात ब्यूटी पार्लर प्रबंधन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षुओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। एलडीएम विमल कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद किया। आरसेटी निदेशक अजय कुमार वर्मा ने देश की आजादी में शहीद हुए लोगो के बलिदान को न भूलते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी ब्यूटी पार्लर प्रबंधन के प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा अकबरपुर शाखा के समस्त स्टाफ, एलडीएम स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments