Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यागुरुकुल विद्यापीठ कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न

गुरुकुल विद्यापीठ कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न


◆ गुरुकुल संस्कृति शिक्षा के साथ वेद और विज्ञान के संगम का होगा केन्द्र -स्वामी करपात्री


मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर में वुधवार को श्री राम आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ संस्थान के कार्यालय का किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी करपात्री महाराज रहे।

श्री राम आर्ष गुरुकुल विद्यापीठ संस्थान अयोध्या के मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के किनौली मंज़रे टड़िया में एक एकड़ भूमि पर खोला जाएगा। जिसका भूमि पूजन आगामी 4 नवंबर को होगा। कार्यक्रम की तैयारियों के बीच बुधवार को कार्यालय का उद्घाटन स्वामी करपात्री महाराज एवं बालाजी पीठाधीश्वर राजस्थान के मुख्य पुजारी फतेगिरि महाराज द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करपात्री जी महाराज ने कहा आज हमारे देश को न हिंदू राष्ट्र की आवश्यकता न हिंदी की आवश्यकता है, आज सिर्फ हिंद राष्ट्र की आवश्यकता है। राष्ट्र सेवा का व्रत लेकर वह 28 साल पहले नौकरी व घर परिवार छोड़कर देश सेवा का जो व्रत लिया वह जीवन पर्यंत जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे देश में 800 गुरुकुल विद्यापीठ की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी शुरुआत धर्मनगरी अयोध्या से शुरू की जा रही है। श्रीराम आर्ष विद्यापीठ संस्थान करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाकर तैयार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments