Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याफतेहपुर सरैया में 24.36 लाख की लागत से बने अन्त्येष्टि स्थल का...

फतेहपुर सरैया में 24.36 लाख की लागत से बने अन्त्येष्टि स्थल का लोकार्पण


अयोध्या। बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर सरैया गांव में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने नवनिर्मित अन्त्येष्टि स्थल का लोकार्पण किया। लगभग 24.36 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस स्थल का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के उद्देश्य से कराया गया है। शिलापट्ट का अनावरण कर पूर्व सांसद ने स्थल को लोकार्पित किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसर पर लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलना अत्यंत आवश्यक है। “ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मानजनक अन्त्येष्टि की व्यवस्था होना चाहिए। उन्होंने कहा ने कि यह स्थल न केवल सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि कठिन समय में परिवारों को सहूलियत भी देगा,”। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पेयजल, विद्युत और सामुदायिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए पूर्व सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में ग्राम फतेहपुर सरैया प्रधान राधेश्याम, जिला पंचायत सदस्य इंद्रभान सिंह, कमलेश सिंह, राम मूरत शर्मा, अवधेश यादव, प्रियांशु सिंह, राम लव, रामपाल यादव, सुग्रीव वर्मा, रामजी वर्मा, कल्लू प्रधान, शिवजी यादव, अनिरुद्ध यादव, अवधेश वर्मा, लवलेश दुबे, रामसहाय वर्मा, ओम नारायण सोनी, राम जी जायसवाल, बाबा सतनाम दास, सोहित दुबे, रामबचन वर्मा, कन्हैयालाल मौर्य, रामबली यादव, राम अछैबर यादव, कमलेश यादव, शंभू यादव, संदीप, दीपक कुमार, आत्माराम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments