Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनिःशुल्क विकलांग पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ ,समाजसेवियों व पत्रकारों का हुआ सम्मान

निःशुल्क विकलांग पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ ,समाजसेवियों व पत्रकारों का हुआ सम्मान


अंबेडकर नगर। मायरा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा जन्म से विकलांग बच्चों के लिए एक अनोखी पहल की गई है। बुधवार को कनक मैटरनिटी होम एवं ट्रॉमा सेंटर मोहसिनपुर मन्सूरपुर, अकबरपुर में निःशुल्क विकलांग पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आलोक पांडेय व डॉ. नुपुर पांडेय मौजूद रही। केंद्र का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि सुनील देव सिंह, व ब्रह्मप्रकाश पांडेय ने फीता काट कर किया। इस दौरान सत्यवीर सिंह, श्रीमती प्रभावती सिंह, सतीश चंद्र वर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ. आलोक पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि जन्म से विकलांग बच्चों के लिए यह केंद्र आशा की नई किरण है। उन्होंने कहा कि फिजियोथैरेपी, चलने-उठने-बैठने की समस्या, बोलने की कठिनाई तथा शिक्षा व सामाजिक उत्थान में यह केंद्र बड़ी भूमिका निभाएगा। मायरा फाउंडेशन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि इस केंद्र में गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को फिजियोथैरेपी की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।


समाजसेवियों व पत्रकारों का सम्मान


उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद में समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई व्यक्तित्वों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में धीरेन्द्र पांडेय, बरकत अली, अंशु बग्गा, शशांक सिंह, आलोक वर्मा, मोहम्मद तालिब, रजनीश, रवि दूबे, सत्यम, हरिओम, दुर्गेश पांडेय, धर्मवीर बग्गा, महेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ. जे.वी. सिंह, रामपलट सिंह, शशि प्रकाश सिंह मानस जी व संजीव जायसवाल शामिल रहे।


समाज में नई दिशा देने का संकल्प


कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व समाजसेवियों ने मायरा फाउंडेशन ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव रखते हैं। इस केंद्र से गरीब और असहाय बच्चों के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments