Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या गुप्तारघाट क्षेत्र में 20 लाख की लागत से बने सुलभ कॉम्पलेक्स का...

गुप्तारघाट क्षेत्र में 20 लाख की लागत से बने सुलभ कॉम्पलेक्स का उद्घाटन

0

अयोध्या। कैंट क्षेत्र के गुप्तारघाट में करीब 20 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सुलभ कॉम्पलेक्स का उद्घाटन विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया। कॉम्पलेक्स में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग विंग बनाए गए हैं। प्रत्येक विंग में एक स्नानागार, छह शौचालय तथा दिव्यांगजनों के लिए एक शौचालय की व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि गुप्तारघाट धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सुलभ कॉम्पलेक्स के निर्माण से घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

विधायक ने कहा कि अयोध्या में विकास के साथ-साथ जनसुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार नए कार्य कराए जा रहे हैं।

उद्घाटन समारोह के बाद पंचमुखी हनुमान मंदिर से गुमनामी बाबा की समाधि स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं के अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संयोजन मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर ने किया।

मौके पर अमल गुप्ता, हरभजन गौड, राम मिलन निषाद, राजेश पाठक, दिनेश मिश्र, वरूण चौधरी, प्रकाश गुप्ता, नीलम जायसवाल, कुश निषाद, श्याम लाल निषाद, वीरेन्द्र निषाद, रिंकू निषाद, शुभम् निषाद अनिल खत्री सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version