Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारात के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कांग्रेस...

रात के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कांग्रेस ने किया अलाव जलाने की मांग

अयोध्या । रात्रि के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने महानगर क्षेत्र में रात्रि कालीन अलाव जलाने की मांग प्रशासन से की है।

उन्होने कहा कि रात्रि में ठंड से गरीब मजदूर यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा पर अभी तक प्रशासन को अलाव जलाने की सुध नहीं हुई जिससे आम जनता को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। पूरा प्रशासन अयोध्या उजाड़ने में ही व्यस्त है उसे आम आदमी के समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। लगभग सभी वार्डों में सड़कें खुदी पड़ी है और निर्माण अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। उन्होने नगर निगम प्रशासन से प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को दूर करने और अलाव को जलाने की यथाशीघ्र व्यवस्था करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments