Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडेंगू को देखते हुए बचाव के लिए किया मच्छरदानी व अगरबत्ती का...

डेंगू को देखते हुए बचाव के लिए किया मच्छरदानी व अगरबत्ती का वितरण

अयोध्या। भाजपा जिला शोध प्रमुख अवध क्षेत्र मधु पाठक ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल स्थित ग्राम-कटरौली में डेंगू को देखते हुए बचाव के लिए निःशुल्क मच्छरदानी व अगरबत्ती का वितरण किया। कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रेमलता पाण्डेय के निवास पर आयोजित किया गया था।
उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार सभी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एंटी लार्वा व फागिंग का कार्य करा रही है। डेंगू से बचाव करना अति अनिवार्य है। बढ़ते हुए मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए सभी मच्छरदानी का प्रयोग करें व अपने आस-पास पानी न इकट्ठा होने दें। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लवसिंह, मधु सिंह, शीला शुक्ला, बिन्दावती, कमलेश, किरन, सांवला, सुशीला देवी, मालती देवी, प्रमिला, उर्मिला, विरमा देवी, माया देवी, जनकलली, रामावती, सावित्री शर्मा, लालमती, आशा, कमला देवी, ऊषा, रजपता उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments