Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डीएम की अध्यक्षता में अयोजित समाधान दिवस में 157 शिकायतों में 21...

डीएम की अध्यक्षता में अयोजित समाधान दिवस में 157 शिकायतों में 21 का हुआ त्वारित निराकरण

0

◆ जिलाधिकारी ने शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश


अयोध्या। जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता व एसएसपी राजकरन नय्यर की उपस्थिति में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 157 शिकायतों में मौके पर 21 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। अन्य का समयबद्व एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं को सुनकर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

समाधान दिवस पर पैमाइश, सार्वजनिक भूमियों पर अतिक्रमण आदि जैसे प्रकरणों में जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर उभयपक्षों की उपस्थिति में प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आवश्यकतानुसार पुलिस व अन्य सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों को निस्तारण करने के निर्देश दिये साथ ही प्रकरणों के निराकरण के उपरांत उभयपक्षों को स्थिति से अवगत कराने व स्पष्ट आख्या आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये।

समाधान दिवस में शिकायतकर्ता विनोद कुमार निवासी रसूलपुर (चिनगियापुर) थाना गोशाईगंज, तहसील सदर के चकमार्ग संख्या 269 को काश्तकारों द्वारा जोतकर खेत में मिला लेने से आवागमन में समस्या होने सम्बंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को प्रकरण का परीक्षण कर चकमार्ग को नक्शे व रक्बे के अनुसार कायम कराने के निर्देश दिये।

            इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर राजकुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पी0डी0 (डीआरडीए), डीसी मनरेगा, तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version