Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रधान संघ जिला महासचिव सहित कई प्रधानों ने ली भाजपा की सदस्यता

प्रधान संघ जिला महासचिव सहित कई प्रधानों ने ली भाजपा की सदस्यता


अयोध्या। प्रधान संघ के जिला महासचिव तथा कई ग्राम प्रधानों व पूर्व प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। लोक सभा कैम्प कार्यालय सहादतगंज में सांसद लल्लू सिंह ने पार्टी का ध्वज देकर व माल्यर्पण कर सभी को पार्टी में शामिल कराया।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके सफल क्रियान्वयन से जनता के मन में उत्साह का माहौल है। 4 जून 400 पार का नारा अब जनता स्वंय लगा रही है। विगत दो कार्यकाल में सरकार की योजनाओं तथा विकास को भारत के हर नागरिक ने महसूस किया है। भ्रष्ट्राचार पर कड़े प्रहार से विपक्षी दलों में बौखलाहट का माहौल है। जिससे वे जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।

पार्टी में शामिल जिला महासचिव प्रधान संघ अनूप वर्मा ने कि मोदी व योगी सरकार की योजनाओं व विकास से प्रभावित होकर हम सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के निर्देशानुसार पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

इस दौरान प्रधान अजीत वर्मा, पूर्व प्रधानगण संग्राम पटेल, अजीत वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, संचालक सहकारी समिति सुजीत वर्मा, बीडीसीगण राजमणि कनौजिया, राम नरेश कोरी, ठाकुर प्रसाद वर्मा व बलराम वर्मा, चौधरी गौड़ समाज राम तिलक गौड़, अरूण कुमार वर्मा, पंकज वर्मा, राम जनम वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, राम अचल वर्मा, रामदरश वर्मा, राजेंदर वर्मा, अवधेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, आलोक पटेल, शिवकुमार रंजन, श्रवण कुमार गौड़, अवनीश गौड़, विशाल रावत, सुखराज सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments