Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचुनाव संचालन समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने बनाई...

चुनाव संचालन समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने बनाई विजय की रणनीति

अयोध्या। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सहादतगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर चुनाव संचालन समिति की बैठक को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्हें बूथ प्रबन्धन की बारीकियों से पदाधिकारियों को अवगत कराया। निकाय चुनाव को लेकर बेहतर रणनीति पर उन्होने पदाधिकारियों से चर्चा भी की।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि चुनाव में सबसे अहम भूमिका पन्ना व बूथ प्रमुखों की होती है। भाजपा व मोर्चो, प्रकल्प व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी अपने अपने बूथ पर सक्रियता बढ़ा दे। सभी को अपना बूथ पर विजय दिलाने की जिम्मेदारी निभानी है। इसके लिए प्रत्येक घर में सम्पर्क करना आवश्यक है। पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र मे आने वाले मतदाताओं से रोजाना किसी न किसी माध्यम से चर्चा अवश्य करें। उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

सभी पदाधिकारियों को आपसी सामजस्य स्थापित करने हुए चुनावी रणनीति तैयार करनी है। बूथ कमेटियों की बैठकें रोजाना होनी चाहिए। वार्ड के पदाधिकारी व सेक्टर प्रमुख चुनाव को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दे। सोशल मीडिया पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक्टिव हो जाय। पार्टी कार्यक्रमों व जनसम्पर्क से लेकर रोजाना आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर साझा करें। इस चुनाव में भाजपा एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, नगर निगम के चुनाव संयोजक कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव सहित सभी निकायों के चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments