Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव में प्रभू श्रीराम के प्रति सर्मपण की भावना से हम सभी...

दीपोत्सव में प्रभू श्रीराम के प्रति सर्मपण की भावना से हम सभी कर रहे हैं कार्य – प्रो प्रतिभा गोयल

अयोध्या। दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। उन्होनें बताया कि इस बार दीपोत्सव स्थल का विस्तार किया गया। राम की पैड़ी से लेकर चौधरी चरण सिंह घाट तक दिए जलाए जाएंगे। पिछली बार 15 लाख 7 हजार दीप जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था, इस बार सीएम योगी ने 21 लाख दिए जलाने का लक्ष्य दिया है। जहाँ पर 21 लाख दिए जलाने के लिए 25 लाख दिए बिछाए जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है अवध विश्वविद्यालय जिला प्रशासन के सहयोग से इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा और फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। 51 घाटों पर दिए जलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राम की पैड़ी से लेकर चौधरी चरण सिंह घाट तक दिए जलाए जाएंगे, 25000 वालंटियर दिए जलाएंगे।

विश्वविद्यालय समेत विभिन्न महाविद्यालयो, स्वयंसेवी, धार्मिक संस्थाओं के वालंटियर, प्रतिभाग करेंगे। दीपोत्सव को लेकर उत्साहित बच्चे होते हैं। उत्साह के साथ बच्चे दीपोत्सव पर्व मे भाग लेते है, दीपोत्सव से बच्चों अंदर सांगठनिक क्षमता उभर कर सामने आती है, कैसे टीम वर्क में काम करना है अनुशासन सीखते है कैसे इवेंट को सफलतापूर्वक पूर्ण करना है, इन सभी चीजों का संचार बच्चों के अंदर उभर कर आता है। दीपोत्सव में अच्छा कार्य करने की भावना है। प्रभु राम के प्रति सर्मपण की भावना है। राष्ट्रहित की भावना है। इन्हीं सब भावनाओं से हम सभी कार्य कर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments