Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमूकबधिर महिला को बेचें जानें के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों...

मूकबधिर महिला को बेचें जानें के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अंबेडकर नगर। मूक बधिर से शादी कर दूसरे के हाथ बेच देने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में पंजीकृत मुकदमे में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । प्रकरण कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है।विदित हो कि गांव का एक युवक अपने ही गांव से एक मूकबधिर युवती को भाग ले गया और उससे शादी कर लिया कुछ दिन अपने पास रखने के बाद उसने कोतवाली क्षेत्र के पेठिया गांव निवासी सूर्यभान(दिव्यांग )के हाथ बेचकर शादी करा दिया। जिसकी सूचना परिजनों को लगी परिजन इस मामले की सूचना कोतवाली जलालपुर में दिए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूकबधिर युवती को कोतवाली ले आई जहां दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती का मेडिकल परीक्षण व अन्य कार्यवाही कर रही है। वहीं आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में आरोपी राजीव कुमार तथा सूर्यभान को नगर के अकबरपुर रोड महिला प्रखण्ड विद्यालय मोड़ वाजिदपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments