Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी के साथ हुऐ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो को...

किशोरी के साथ हुऐ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल


जलालपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से निकली किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के मामले में दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को एसओ जैतपुर वंदना अग्रहरि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बीते गुरुवार की थी। जब जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि गुरुवार की सुबह उस की 12 साल की पुत्री शौच के लिए बाहर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में खड़े गांव के ही अमन और दिनेश जबरन उसे खींच कर दिनेश के घर ले गये। कुछ समय बाद जब वह अपनी बेटी को ढूंढने निकली तो वह विपक्षी दिनेश के घर में रोती बिलखती मिली और बताया कि उस के साथ जबरदस्ती अमन पुत्र अच्छे लाल ने बलात्कार किया है। और धमकी दिया कि अगर किसी को बताओ गी तो जान से मार देंगे। बेटी के साथ हुई दरिंदगी की शिकायत मां ने पुलिस से किया था ।मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पाक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि शनिवार को उक्त धाराओं में वांछित अभियुक्त अमन पुत्र अच्छेलाल व दिनेश पुत्र अशोक निवासी कुसुम खोर को अम्बरपुर ओवर ब्रिज के बायें सिक्स लेन पर दबोच लिया गया। पुलिस गिरफ्त में आये दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा कांस्टेबल अरविंद कुमार,राम ईश्वर यादव व हेड कांस्टेबल रामजीत यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments