Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअशोभनीय टिप्पणी के विरोध में, प्रधानों ने राम गोपाल यादव का फूंका...

अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में, प्रधानों ने राम गोपाल यादव का फूंका पुतला

आलापुर अंबेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत जहागीरगंज ब्लॉक में प्रधान संघ के ब्लाक जहांगीर गंज के प्रभारी सुरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का पुतला दहन ब्लाक मुख्यालय पर किया गया। एक दिन पूर्व रामगोपाल यादव ने प्रधानों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिसका विरोध प्रधानों द्वारा किया जा रहा है  प्रधान संघ प्रभारी ने कहा कि प्रधानों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कतई नहीं बर्दास्त की जाएगी। हमारी समाजवादी पार्टी के मुखिया से अनुरोध है कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी से बाहर किया जाए या वह सभी प्रधानों से माफी मांगे। इस दौरान समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इस दौरान वहां दुर्गेश पाण्डे, भुवाल गौड़, विमल पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि अजीत वर्मा सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments