Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नगर पंचायत क्षेत्र में फिर गरजा बुलडोजर

नगर पंचायत क्षेत्र में फिर गरजा बुलडोजर

0

◆ नगर पंचायत में विद्यालय एवं तालाब के अतिक्रमणकारी तो बसहिया में चारागाह के आक्रमणकारी रहे निशाने पर


बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए एक बार फिर बुलडोजर ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। प्रशासन एवं नगर पंचायत ने मंगलवार को अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध शक्तिशाली और निर्णायक कार्रवाई का संकेत  दिया है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी टांडा अरविंद त्रिपाठी, तहसीलदार निखिलेश कुमार, नायाब तहसीलदार अम्बरीष सिंह, लेखपाल पुनीत पटेल, कुलदीप, पंकज, आशीष व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार, कार्यालय सहायक राकेश प्रजापति,राजस्व, पुलिस एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों की टीम के साथ किछौछा नगर पंचायत के वार्ड अशरफ नगर में पहुंचे‌।जहां पर प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर बाउंड्री कराकर मदरसे के प्रबंधक मोहिद्दसे  आजम के द्वारा किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर करीब चार विश्वा जमीन खाली कराया। इसके बाद बसखारी टांडा रोड पर स्थित तालाब पर किए गए अतिक्रमण को खाली करने पहुंचे ,जहां पर कब्जे धारियो  के द्वारा स्वयं कब्जा हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई। कब्जेधारियों के द्वारा स्वयं कब्जा हटाने की बात पर प्रशासनिक अमला वापस लौट गया।वहीं बहहिया ग्राम पंचायत में राजस्व निरीक्षक रामनारायण  के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों से  चारागाह की 14 बीघा जमीन को खाली कराकर राजस्व टीम ने संरक्षित किया। अवैध आक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई कर प्रशासन ने एक बार फिर सरकारी व सार्वजनिक जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध शक्तिशाली एवं निर्णायक कार्रवाई का संदेश दिया है। बता दे कि नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी एवं सार्वजनिक जमीनों पर भूमाफियाओं के द्वारा किए गए अवैध कब्जे को लेकर काफी सख्त है। जिसका परिणाम रहा कि 300 से लेकर 350 लोगों के द्वारा कब्रिस्तान व सरकारी जमीन पर किए गए अस्थाई रूप से कब्जे को हटवाया गया। इसके बाद नगर पंचायत क्षेत्र में विद्यालय और अन्य सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से किये गये कब्जे को हटाने का कार्य निरंतर जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version