Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालोकतंत्र में हार व जीत एक दूसरे के पूरक - नरेन्द्र कश्यप

लोकतंत्र में हार व जीत एक दूसरे के पूरक – नरेन्द्र कश्यप


अयोध्या। सोमवार को पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांग जनशक्ति मंत्री नरेन्द्र कश्यप अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होनें विभागीय अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि लोकतंत्र में हार व जीत एक दूसरे के पूरक है। पराजय समीक्षा का विषय है। देश व प्रदेश की जनता यह मानती है पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास, विरासत व संस्कृति को बढ़ाने का कार्य किया गया है। सीएम योगी के नेतृत्व जो उत्तर प्रदेश बीमारु था उसे विकास की दिशा आगे ले जाने का कार्य हुआ है। हम कहीं हारे है कहीं जीते है हार की समीक्षा होगी।

उत्तर प्रदेश में उम्मीद के अनुसार परिणाम नही आया। जैसी उम्मीद थी तैयारी थी कि 2019 से बेहतर परिणाम आएगा। पार्टी के अनुरूप परिणाम नही आया। शीर्ष संगठन इसकी समीक्षा करेगा। कहां क्या कमियां रही उसको समझ कर दूर किया जाएगा।

अयोध्यावासियों पर सोशल मीडिया पर की जा रही टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह बहुत र्दुभाग्यपूर्ण है। पहले भी कुछ पार्टीयों ने राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए। राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। रामचरित मानस पर सवाल उठाए। अगर कुछ लोग इस तरह की टिप्पणी कर रहे है तो यह नफरत फैलाने वाला भाव है। जनता समझदार है वह विरोधियों की किसी साजिश में नहीं आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments