Friday, May 15, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापीएम मोदी की अपील का असर, अयोध्या में शुरू हुआ ‘नो व्हीकल...

पीएम मोदी की अपील का असर, अयोध्या में शुरू हुआ ‘नो व्हीकल डे’ अभियान


◆ अधिकारी-कर्मचारी सार्वजनिक परिवहन और साइकिल से पहुंच रहे कार्यालय


◆ भाजपा जिलाध्यक्ष मोटरसाईकिल से पहुंचे बैठक में, ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे उद्यान विभाग के उपनिदेशक


अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण संबंधी अपील का असर अब जनपद में दिखाई देने लगा है। अयोध्या में “नो व्हीकल डे” अभियान की शुरुआत हो गई है, जिसके तहत अधिकारी और कर्मचारी निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और पैदल कार्यालय पहुंच रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी शुक्रवार को अपने आवास से कुमारगंज में आयोजित बैठक में मोटरसाइकिल से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति सप्ताह में एक दिन भी निजी वाहन का कम प्रयोग करे तो इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ईंधन की बड़ी बचत संभव है। उन्होंने आमजन से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।



वहीं उद्यान विभाग अयोध्या मंडल के उपनिदेशक अनूप कुमार चतुर्वेदी ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुपालन में सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को “नो व्हीकल डे” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी वाहनों का कम से कम प्रयोग करने तथा सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ईंधन की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।

अभियान का असर कर्मचारियों में भी देखने को मिला। कर्मचारी अभिषेक 13 किलोमीटर साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह शासन और विभागीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए ईंधन बचत अभियान में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। वहीं कर्मचारी अवधेश 19 किलोमीटर साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी पहल से बड़े बदलाव संभव हैं और सभी लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

इधर नगर निगम भी ईंधन की खपत कम करने के लिए प्रयास कर रहा है। बताया गया कि नगर निगम उपयोगों को नियंत्रित कर ईंधन के इस्तेमाल में लगभग 10 प्रतिशत तक कमी लाई जा रही है। महापौर और नगर आयुक्त द्वारा सुरक्षा वाहन वापस किए जाने के बाद अब सोमवार को पार्षदों के भी सार्वजनिक परिवहन से नगर निगम पहुंचने की तैयारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments