Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचकमार्ग पर किया अवैध कब्जा, लेखपाल की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

चकमार्ग पर किया अवैध कब्जा, लेखपाल की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा


जलालपुर अंबेडकरनगर। चकमार्ग की पैमाइश के बाद दबंग ने पहले चबूतरा का निर्माण किया। इसके बाद बीती रात को सरकारी जमीन पर दीवार खड़ी कर उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर दबंग के विरुद्ध सरकारी जमीन पर जबरिया अवैध कब्जा की धारा 447 के तहत  मुकदमा दर्ज किया है।जलालपुर कस्बा के विकास नगर कालोनी के पास एक चकमार्ग है।इसी चकमार्ग का बीते तीन दिन पहले हल्का लेखपाल धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने पैमाईश किया था।पैमाईश की रात में जाफराबाद निवासी शाहिद ने चबूतरा बना लिया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने चबूतरा गिराने की बात कह वापस लौट गए।रात में उसने दीवाल खड़ी कर चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया।रविवार को मौके पर लेखपाल ने जांच किया और पुलिस को तहरीर दिया । लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने शाहिद के विरुद्ध सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे करने के मामले मे धारा 447 के तहत  मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल दर्शन यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments