Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरक्षेत्र के विभिन्न घाटों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मूर्ति विसर्जन...

क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम

जलालपुर अंबेडकर नगर। सर्किल क्षेत्र के विसर्जन स्थलों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मूर्ति विसर्जन  किया गया । जहां लोगों ने नाचते गाते हुए प्रतिमा को विसर्जित किया। मंगलवार से ही मूर्ति विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों द्वारा डीजे के धुन पर धिरकते व  जयकारे लगाते हुए झांकी निकाली गई और विसर्जन स्थल पर ले जाकर मां की प्रतिमा को विसर्जित किया गया। जलालपुर क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम छोटा पुल और बड़ा पुल पर किया गया जहां भारी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। इसी प्रकार से मालीपुर क्षेत्र में सुरहुरपुर के निकट घाट पर किया गया वही जैतपुर थाना क्षेत्र के भक्तों द्वारा मूर्ति विसर्जन का कार्य बादीपुर निकट जगर देव बाबा के पास नदी में किया गया फिलहाल मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शांतपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments