Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या डिजिटल लर्निंग अभियान से बूथ स्तर तक पहुंचेगी वैचारिक शिक्षा

डिजिटल लर्निंग अभियान से बूथ स्तर तक पहुंचेगी वैचारिक शिक्षा

0

भाजपा का डिजिटल लर्निंग अभियान का दूसरा चरण, सभी पदाधिकारियों को प्राप्त करना हैं प्रमाण पत्र


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को गति दे दी है। इस अभियान के तहत बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सरल एप के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, इतिहास, संगठनात्मक संरचना, अधिष्ठान और कार्यप्रणाली का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन क्विज में शामिल होना होगा, जिसमें सफल होने पर डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत 10 एवं 11 मई को जिला और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन प्रशिक्षण सत्रों में पदाधिकारियों ने भाग लेने के साथ ऑनलाइन क्विज भी पूरा किया था और उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए थे।

इसी क्रम में सोमवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, शशि प्रताप सिंह, दिवसाधिकारी जिला मंत्री स्वाती सिंह तथा मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने दूरभाष के माध्यम से पदाधिकारियों से संपर्क कर डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया। इस दौरान एप के संचालन और प्रशिक्षण से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का भी समाधान कराया गया। संगठन की ओर से सभी पदाधिकारियों के लिए डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य किया गया है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का पार्टी की नीति, सिद्धांत और इतिहास से भली-भांति परिचित होना आवश्यक है। डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम आधुनिक तकनीक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एक समान और व्यवस्थित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version