Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यालावारिस हालत में मिली बीमार वृद्धा की हुई पहचान

लावारिस हालत में मिली बीमार वृद्धा की हुई पहचान


◆ ई-रिक्शा से लाकर मेडिकल कालेज के पास छोड़ गए थे तीन लोग, इलाज के दौरान हुई थी मौत


अयोध्या। लावारिस हालत में मेडिकल कालेज के पास किशुनदासपुर में मिली महिला की शिनाख्त हो गई है। मामले में केस दर्ज कर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूंछताछ कर रही है। महिला की पहचान भगवती पत्नी बृजपाल ग्राम नगवां थाना नवाबगंज गोण्डा के रूप में हुई है।

23/24 जुलाई की रात दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के किशुनदासपुर में एक महिला को ई-रिक्शा से लाकर दो महिला व एक पुरूष लावारिस हालत में छोड़कर चले जाते है। सुबह पुलिस द्वारा बीमार महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो जाती है। मृतका की शिनाख्त के लिए पुलिस की 4 टीमें गठित की गई थी। सोशल मीडिया तथा पोस्टर पम्पलेट की सहायता से महिला के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया था। जिसमें पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। मृतका का पुत्र नशेड़ी प्रकृति का है। तथा उसके बहू व पुत्र के द्वारा महिला को छोड़ने की बात समाने आ रही है। सीसीटीवी में दिख रही दूसरी महिला इनकी परिचित है।

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछंताछ की जा रही है। मामले में कठोर कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments