Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरइब्राहिमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की...

इब्राहिमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बोलेरो बरामद

अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इब्राहिमपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पांच शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक महिंद्रा बोलेरो बरामद की है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध थाना इब्राहिमपुर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) एवं क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रितेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। चार जनवरी की देर रात करीब पौने ग्यारह बजे पुलिस टीम ने बरुआ जालाकी हंसेपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक बोलेरो वाहन को रोका। जांच करने पर वाहन चोरी का निकला, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेश पुत्र पंचम, गोलू पुत्र लल्ले, शेखर पुत्र दूधनाथ (तीनों निवासी जनपद सुल्तानपुर), दयाशंकर पुत्र होरीलाल निवासी जनपद वाराणसी तथा संतोष पुत्र वरन्दी निवासी जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद बोलेरो का चेसिस और इंजन नंबर जांच में सही पाया गया, जबकि नंबर प्लेट फर्जी थी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। आरोपी गोलू, शेखर, दयाशंकर और संतोष के खिलाफ सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, अयोध्या एवं अम्बेडकरनगर समेत कई जनपदों में वाहन चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह विभिन्न जनपदों से वाहन चोरी कर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें खपाने का काम करता था।
बरामदगी और गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रितेश कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक मुनिमन रंजन दूबे, उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य चोरी की घटनाओं के खुलासे की भी संभावना है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments