Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशिक्षिका की हत्या के मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

शिक्षिका की हत्या के मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार


अम्बेडकर नगर। सोमवार को हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधी आश्रम में दिनदहाड़े एक शिक्षिका की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका के पति, सास और ससुर पर है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतका सोनी सिंह जो एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं। पुलिस के मुताबिक पति उमाशंकर सिंह पत्नी के कथित अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से शक में था। इसी शक ने खूनी रूप ले लिया और उमाशंकर सिंह ने धारदार हथियार से सोनी सिंह का गला काटकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी।

आरोपी उमाशंकर सिंह भारतीय जनता पार्टी का नगर मीडिया प्रभारी है। इसके चलते राजनीतिक गलियारों में भी खलबली मच गई है। पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया था।

मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments