Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरऑटो व रोडवेज की टक्कर में पति की मौत, पत्नी व पुत्र...

ऑटो व रोडवेज की टक्कर में पति की मौत, पत्नी व पुत्र घायल

अंबेडकर नगर। बुधवार की देर शाम अकबरपुर टांडा मार्ग पर अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर में परिवहन निगम की बस व ऑटो के बीच हुई टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वही पत्नी व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन डिपो की बस प्रयागराज से टांडा जा रही थी, सुरापुर बाजार के निकट विपरीत दिशा से आ रही ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बिलवारी निवासी  35 वर्षीय जाकिर पुत्र अलाउद्दीन की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई, 30 वर्षीय पत्नी अकबरी बेगम वह 10 वर्षीय पुत्र सादिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments