Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकांग्रेस जिला महासचिव, सचिव समेत सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस जिला महासचिव, सचिव समेत सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन


अयोध्या। लोक सभा चुनाव कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव विजय पाण्डेय, सचिव रामबली रावत समेत मिल्कीपुर क्षेत्र के सैंकड़ो लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने उन्हें पार्टी का ध्वज देकर सदस्यता दिलाई।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 2014 में पदभार सभांलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर नीति में भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया है। पीएम मोदी के दो कार्यकाल में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वर्स्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा में कोई पात्र व्यक्ति, कोई वर्ग छूटने न पाए। सराकर ने वंचित, शोषित लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा व उनका सशक्तिकरण किया। अयोध्या को विश्व मानचित्र पर स्थापित किया। अयोध्या के सर्वांगीण विकास से रामनगरी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उभर रही है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के दो कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। देश के सभी नागरिक इस अभूतपूर्व विकास के साक्षी रहे हैं। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में देश निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

पार्टी की सदस्यता लेने वाले विजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा की नीतियों व राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन हम सभी करेंगे। चार जून को लोकसभा क्षेत्र भगवामय होगा।

पार्टी में शामिल होने वालों में जिला सचिव कांग्रेस रामबली रावत, पूर्व बीडीसीगण शिव कुमार मिश्रा संदीप मिश्र, कप्तान तिवारी, राजकुमार दूबे, शुभम् रावत, जयप्रकाश गुप्ता, उत्तम चन्द्र श्रीवास्तव, मुरारी लाल कोरी सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments