Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोम स्टे संचालक व भाई से मारपीट, आरोपियों ने छीनी दोनों की...

होम स्टे संचालक व भाई से मारपीट, आरोपियों ने छीनी दोनों की पिस्टल


◆ अतुल तिवारी की तहरीर पर केस दर्ज, तीन अरेस्ट, छीनी गई पिस्टल बरामद


अयोध्या। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी अतुल तिवारी पुत्र ए.एन. तिवारी ने छह नामजद व 8-10 अज्ञात लोगों पर अपने भाई की जानलेवा पिटाई करने व दोनों भाईयों की लाइसेंसी पिस्टल छीन लेने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मामला साहबदीन सीताराम इंटर कॉलेज के सामने स्थित अतुल तिवारी के पीताम्बरा होम स्टे का है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है।
दर्ज एफआईआर के अनुसार 23 अक्टूबर की शाम अतुल तिवारी ने लकड़ी का काम कराने के लिए तालिब पुत्र इश्तियाक को बुलाया था। मजदूरी अधिक मांगने पर काम से मना कर दिया। इसके बाद रात में तालिब ने फोन कर कहा कि घर वाले आए हैं, बात करनी है और मिलने के लिए बुलाया। अतुल अपने भाई अमित तिवारी पुत्र विनोद तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां तालिब, शोभित यादव पुत्र बलराम यादव, हरेन्द्र यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव निवासी अमानीगंज पठान टोलिया, सुरेन्द्र उर्फ सुमित, महेन्द्र व राम अजोर यादव पहले से मौजूद थे। आरोप है कि इन सभी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से अमित तिवारी पर हमला कर दिया।
एफआईआर के अनुसार हरेन्द्र यादव ने अमित तिवारी तथा शोभित यादव ने अतुल की पिस्टल छीन लिया। अमित तिवारी को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।
पुलिस ने अतुल तिवारी की तहरीर पर बीएनएस की धारा 191(2), 190, 115(2), 352, 351(3), 109(1) और 309(6) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय को सौंपी गई है। एसपी सिंटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। छीन गई पिस्टल बरामद कर ली गई है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments