Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकसौधन समाज द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह

कसौधन समाज द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह

मिल्कीपुर, अयोध्या। मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय स्थित इनायत नगर बाजार के अटल मंडपम में मंगलवार को कसौधन समाज के लोगों द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र कुमार कसौधन तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री बृजकिशोर कसौधन रहे। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा गोत्र प्रवर्तक श्री महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया।
मंगलवार की शाम को इनायत नगर बाजार के कसौधन समाज द्वारा बाजार स्थित अटल मंडपम घर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कसौधन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में आए कसौधन समाज के लोगों द्वारा होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता द्वारा किया गया। समारोह में प्रमुख रूप से कसौधन समाज के राष्ट्रीय संरक्षक शत्रुघ्न लाल कसौधन, संरक्षक साधु शरण कसौधन, प्रदेश प्रवक्ता रामकृष्ण कसौधन, महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र कसौधन, जिला अध्यक्ष वैजनाथ कसौधन सहित बड़ी संख्या में कसौधन समाज के लोग तथा व्यापारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments