Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ होली मिलन समारोह 

भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ होली मिलन समारोह 

जलालपुर ,अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर स्थित भाजपा कार्यालय में  पूर्व विधायक  सुभाष राय के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। भाजपाइयों  ने  एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष राय ने मौजूद लोगों से उल्लास के इस पर्व को प्रेम और शांति से मनाने की अपील करते हुए कहा कि आप सब खुशी मनाते हुए लोगों से खुशियां साझा करें लेकिन इस बात का भी खयाल रखना आवश्यक है कि दूसरों को भी कोई परेशानी न हो।उन्होंने होली के दिन दुर्घटनाओं से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट अवश्य लगाने की अपील की। नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और सौहार्द के रंगों से होली खेलने का संदेश दिया।इस मौके पर सुरेंद्र सोनी, विकाश निषाद, सुरेश गुप्त, केशव श्रीवास्तव, बेचन पांडे, देवेश मिश्र, दयाराम भास्कर  आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments