Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहोली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

आलापुर अम्बेडकर नगर। रविवार को भाजपा के वैनर तले  होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.मिथिलेश त्रिपाठी रहे। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के गोपाल बाग में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि को फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मौजूद भाजपा कार्यकर्त्ताओ को भी माला पहना कर गुलाल अबीर लगा कर होली की शुभकामना दी। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने मौजूद लोगों से कहा कि होली मिलन दो दिलों का मिलन होता है और पुरानी परंपराओं की याद करते हुए परपराओं का निर्वाहृन कर रहे है।उन्होने ने कहा कि होली त्यौहार साल भर के दौरान जो आपसी मतभेद पैदा हुए हों उन्हें भुलाकर एक दूसरे के गले मिलने का त्यौहार है। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत चुनाव संयोजक संतोष पाण्डेय ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जयराम विमल,वरिष्ठ भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,जिला संयोजक रामशब्द यादव,प्रकाशचंद्र शुक्ला,कृष्ण भगवान मिश्र,शिवम पाण्डेय,राम विनय वर्मा,हिमांशू,कृपामणि तिवारी,शुभम पाण्डेय,कुलदीप पटवा,संतोष सिंह,गंगा मिश्रा,हीरालाल तिवारी,राधेमोहन शुक्ला,विशाल सिंह,अभय सिंह मोनू,मुसाफिर सोनकर,राजेंद्र सिंह पप्पू,नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर से चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी राधेश्याम पाण्डेय,योगेंद्र कुमार निषाद,मो.शाहिद अंसारी,प्रिंस वर्मा और आनन्द तिवारी सहित मण्डल से लेकर प्रदेश के पदाधिकारी होली मिलन समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी लोगों ने गायक दुष्यंत शुक्ल गर्ग के मधुर संगीत का आनंद लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments