Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआरबीएस होटल में होगा क्षत्रिय कल्याण परिषद के होली मिलन समारोह का...

आरबीएस होटल में होगा क्षत्रिय कल्याण परिषद के होली मिलन समारोह का आयोजन

अयोध्या। क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वाधान में 18 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन आरबीएस होटल परिक्रमा मार्ग पर किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक व कल्याण परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरदोई गंगा सिंह चौहान उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए परिषद के महामंत्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह की उपस्थिति रहेगी। उन्होने बताया कि 18 मार्च को आयोजित समारोह में समाज के विभिन्न विचाराधारा के लोग एक मंच पर उपस्थित रहेंगे। होली मिलन के साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा। गुप्तारघाट में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा की स्थापना क्षत्रिय कल्याण परिषद के द्वारा की गई थी। तत्कालीन अध्यक्ष व महामंत्री के अथक प्रयासों से यह कीर्तिमान स्थापित किया। इस अवसर पर हम उनको सम्मानित करेंगे। मिलन व सम्मान समारोह का एक साथ आयोजन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments