Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम हुआ...

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित


◆ 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती पर होगा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन


अयोध्या। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जनौरा स्थित बाईपास स्थित आर बीएस होटल में अयोजित समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर आर पी सिंह रहे। संगठन के पदाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि को 51 किलो की माला व राम नाम का पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया। होली मिलन समारोह में सभी पदाधिकारी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए बधाई दी। मंच पर फूलों की वर्षा भी की गई। समारोह में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व विधायक अभय सिंह भी शामिल रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह ने युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों के मार्गदर्शन पर चलने की सीख दी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने समाज को एकजुट होने के लिए जागरूक किया। 9 मई को महाराणा प्रताप की जयंती है, उनके जयंती के अवसर पर क्षत्रियों के साथ सर्व समाज के लोग भी शामिल होंगे। जिसमें कुछ समाज सेवकों का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अम्बरीष सिंह ने संगठन के सभी पदाधिकारी को कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, प्रदेश सचिव सूर्यभान सिंह, जिला अध्यक्ष अम्बरीश सिंह, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष आर बीएस होटल संचालक अनिल सिंह, धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ,मीडिया प्रभारी रिंकू सिंह, राकेश सिंह, विपिन सिंह, महिला जिला अध्यक्ष प्रसून लता सिंह, रेनू सिंह, शिवम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments